10th के बाद क्या करें? – दसवीं के बाद क्या करियर विकल्प चुनें
आज हम देखेंगे कि 10th के बाद क्या करें। हमारे पास कौन से ऑप्शन है जिससे हमें आगे जाकर दसवीं के बाद करियर विकल्प को चुनने में मदद मिलेगी। क्या 10th के बाद आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस के अलावा भी कोई ऑप्शंस है और अगर ऑप्शन है तो वह कौन से ऑप्शन हैं जिसे हम चुन सकते हैं। आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस में कौन-कौन से सब्जेक्ट है। आपकी इन्हीं सवालों का जवाब आज आपको मिलने वाले है यहाँ पर। 10वीं कक्षा सभी विद्यार्थी और उनके माता-पिता या अभिभावक के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होते हैं. ज्यादातर विद्यार्थी 10वीं पास करने के बाद ही अपने करियर के प्रति गंभीर होते हैं. उनके दिमाग में ज्यादातर यही घूमता रहता है कि 10वीं के बाद क्या करें? 10वीं के बाद कौन सा स्ट्रीम चुनें? दसवीं के बाद कौन सा सब्जेक्ट लें? अगर वह 10वीं के बाद आगे की पढ़ाई नही करना चाहता है तो, दसवीं के बाद कौन सी पढ़ाई करनी चाहिए? के बजाय दसवीं के बाद जॉब के बारे में सोचने लगते है.
10th के बाद क्या करें?what to do after 10th
दसवीं तब हमें एक समान सब्जेक्ट को पढ़ाया जाता है। लेकिन बहुत सारे स्टूडेंट के साथ ऐसा होता है कि दसवीं के बाद कौन सा सब्जेक्ट ले और सही जवाब ना मिलने के कारण कोई भी Stream ले लेते हैं और उनमें उनका इंटरेस्ट नहीं होता। इसके वजह से आगे जाकर उनका पढ़ाई में मन भी नहीं लगता है। कई बार कोई फेल हो जाता है तो कॉलेज छोड़ देते हैं। इसलिए हमें 10th में ही कहा जाता है कि अपना करियर ऑप्शन choose कर लो।दसवीं के बाद कौन सा सब्जेक्ट ले जिससे कि हमें आगे जाकर आसानी होगी यह सोचना बहुत जरूरी है।
10th स्टूडेंट के जिंदगी का टर्निंग प्वाइंट माना जाता है। जिससे आगे वह अपनी कैरियर की ओर शुरुआत करता है इसीलिए दसवीं के बाद हर एक student को पता होना चाहिए कि दसवीं के बाद कौन सा कोर्स करें उम्मीद करता हूं कि आप को पता चल गया होगा कि एक सही Stream चुनना कितना जरूरी है।
10वीं के बाद सबसे अच्छा स्ट्रीम कौन सा है?
10th के बाद आमतौर पर आपके पास तीन स्ट्रीम होते हैं। आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस इसके अलावा और भी कई सारे फील्ड है जिसे आप चुन सकते हैं उसके बारे में हम आगे देखेंगे।
10th के बाद आर्ट्स
50% लोगों के मन में यह होता है कि यह स्ट्रीम वह स्टूडेंट लेते हैं जिनके 10th में कम मार्स आते हैं या फिर वह ज्यादा कठिनाई का सामना नहीं करना चाहते। वह स्मार्ट नहीं होते। अगर Arts stream लेते हैं तो आगे जाकर कोई स्कोप नहीं है लेकिन जैसे कि मैंने कहा यह सब उनके मन का वहम है।अगर आप इस आर्ट्स stream में अच्छे से पढ़ते हैं तो आगे जाकर आप एक अच्छे पॉलीटिशियन, वकील, कोर्ट जज बन सकते हैं।
10th के बाद कॉमर्स
आपको बैंकिंग में इंटरेस्ट है। आप सीए बनना चाहते हैं या फिर डाटा एंट्री में आपका इंटरेस्ट हैं तो आपके लिए यह स्ट्रीम बेस्ट है।इस Commerce stream से आप बैंक में मैनेजर, अकाउंटेंट, फाइनेंसियल एक्सपर्ट भी बन सकते है।
10th के बाद साइंस
जिनको आगे जाकर डॉक्टर, इंजीनियर या फिर साइंटिस्ट बनना होता है, वह स्टूडेंट Science stream लेते है। साइंस को दो सब्जेक्ट में बांटा जाता है। एक है मेडिकल और दूसरा होता है नॉन मेडिकल यानी कि आपको डॉक्टर बनना है तो आपको मेडिकल साइंस चुनना होगा और अगर आपको इंजीनियर बना होगा तो नॉन मेडिकल साइंस चुनना होगा। जिसमें आपको बायोलॉजी सब्जेक्ट के बदले में मैथमेटिक्स पढ़ाया जाएगा।
10th पास होने पर जल्दी जॉब पाने के लिए कौन सा कोर्स करें?
जॉब के लिए बेस्ट कोर्सेज:-
1. कंटेंट मार्केटिंग राइटिंग
2. एनिमेशन कोर्स
3. फोटोग्राफी कोर्स
4. मार्केटिंग कॉपीराइटर
5. गेम प्रोग्रामर
6.इत्यादि…..
10वीं के बाद कौन कौन सी जॉब कर सकते हैं?
आईटीआई (इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग) - दसवीं के बाद आईटीआई भी अच्छा ऑप्शन है। इसमें बहुत से सब्जेक्ट हैं जैसे इलेक्ट्रीशियन, वेल्डर, फिटर, कारपेंटर, मैकेनिक, स्टेनो, कम्प्यूटर आदि। इसमें बहुत बड़े जॉब तो नहीं मिलते हैं, लेकिन अगर आप खुद का कोई काम करना चाहे तो इस कोर्स को आसानी से करके अच्छी कमाई भी की जा सकती है।
मेट्रीक के बाद सबसे आसान सरकारी नौकरी कौन सी है?
सरकारी नौकरी योग्यता हर परीक्षा के लिए अलग-अलग होती है। लेकिन कम शैक्षिक योग्यता 10वीं स्तर की भर्ती परीक्षाओं के माध्यम से सरकारी नौकरी पाना आसान माना जाता है। इन स्तरों की भर्ती परीक्षाओं में रेलवे ग्रुप डी, SSC MTS क्लर्क को शामिल किया जा सकता है।
Diploma करने के लिए Matric में कितने परसेंट चाहिए?
डिप्लोमा कोर्स में कई सारी फील्ड है जहां हम प्राथमिकता हासिल कर सकते हैं। डिप्लोमा कोर्स करने के लिए 10वीं कम से कम 50% से उत्तीर्ण होना चाहिए। आप चाहें तो केवल 10वीं करके भी डिप्लोमा कोर्स कर सकते हैं और अच्छे अंक से की है तब डायरेक्ट एडमिशन भी मिल सकता है।
कैसे 10 वीं के बाद गूगल में नौकरी पाने के लिए?
गूगल कंपनी में जॉब पाने के लिए सबसे आपको गूगल जॉब रोल के बारे में जाननी होगी. आपको देखना होगा कि आप किस जॉब में जाना चाहते हैं, और उस जॉब से सम्बंधित Qualification और स्किल्स आपके पास है या नहीं. गूगल की जॉब रोल के बारे में जानने के बाद जॉब के लिए इसके ऑफिसियल वेबसाइट www.careers.google.com पर अप्लाई कर सकते हैं.
10वीं के बाद पॉलिटेक्निक कितने साल का होता है?
पोलीटेक्निक के खास कोर्स प्रमुख डिप्लोमा कोर्स इसकी खासियत ये है | 10वीं के बाद पॉलीटेक्निक करने पर सिर्फ तीन साल का डिप्लोमा करना होता है जिससे सीधे-सीधे 3 साल बच जाते हैं। वही ये कोर्स करने के बाद आप निजी या सरकारी कही भी अच्छी नौकरी हासिल कर सकते हैं।
10वीं के बाद कौन सा कोर्स सबसे अच्छा है?
आप 10वीं के बाद ये 8 चीजें कर सकते है
विज्ञान (Science) से इंटर इंटर में साइंस लेकर पढ़ने को बहुत अहम माना जाता है.
वाणिज्य (Commerce)
कला (Arts/ Humanities)
पॉलीटेक्निक (Polytechnic)
आईटीआई (ITI)
पैरामेडिकल (Paramedical)
शॉर्ट टर्म (Short Term)
नौकरी (Job)
10th के बाद कौन सा फॉर्म भर सकते हैं?
10 वीं पास सरकारी नौकरी
SSC MTS भर्ती 2023 : Tier 1 11409+ रिक्तियां, ऑनलाइन भर्ती के लिए यहाँ आवेदन करें
लेटेस्ट रोजगार समाचार 2023 ,
एसएससी कांस्टेबल जीडी भर्ती 2023 | SSC Constable GD Recruitment.
पोस्ट ऑफिस भर्ती 2023 : जल्द ही आने वाला है डाकघर रिक्ति 10वीं पास में ऑनलाइन फॉर्म भरे
10वीं पास के लिए कौन सी सरकारी नौकरी सबसे अच्छी है?
ऐसे कई सरकारी क्षेत्र हैं जो 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए अच्छे अवसर प्रदान करते हैं जिनमें रेलवे, एसएससी, बैंकिंग और पुलिस शामिल हैं।
