Pan Card Kaise Banaye - पैन कार्ड कैसे बनाएं?
आप ईमित्र(CSC) या किसी कंप्यूटर(Cyber Cafe) की दुकान पर जाकर भी पैन कार्ड बनवा सकते हैं. लेकिन वहां से पैन कार्ड आने में समय लगता है. क्योंकि वह पैन कार्ड आपके डाक के माध्यम से घर पर आता है. जिसमें समय लगता है. आप NSDL और UTI से पैन कार्ड बनवाने पर आपको 107 रूपया का भुगतान ऑनलाइन करना पड़ता है, तब आपका पैन कार्ड बनता है और आपके घर पर स्पीड पोस्ट के जरिये आता है. Pan Card Kaise Banaye इसकी संपूर्ण जानकारी नीचे दी गई है.
पैन कार्ड कैसे बनाएं-
पैन कार्ड आवेदन की प्रक्रिया बेहद ही आसान है। आप पैन कार्ड ऑनलाइन बनवा सकते हैं। इसके लिए ऑनलाइन ही सारे फॉर्म भर सकते हैं, लेकिन आपको सारे डॉक्यूमेंट को इनकम टैक्स ऑफिस के पास पोस्ट करना होगा। तभी आवेदन की प्रक्रिया पूरी होगी। वेबसाइट पर फॉर्म भरने के बाद आप अपने एप्लिकेशन को पैन कार्ड ऑफिस भेज दें।
पैन कार्ड आवेदन के लिए इन डॉक्यूमेंट की ज़रूरत पड़ेगी-
एप्लिकेशन सब्मिट करने के लिए आपको PAN Services Unit की वेबसाइट पर कई डॉक्यूमेंट अपलोड करने की जरूरत पड़ेगी। आपको पहचान पत्र, एड्रेस प्रूफ (पते का सबूत), जन्मतिथि प्रमाण पत्र और फोटोग्राफ साइन अपलोड करना होगा। नीचे दिए गए हर सेक्शन में से आपको एक डॉक्यूमेंट की स्कैन कॉपी निकालने की जरूरत पड़ेगी।
अप्लाई करने का तरीका-
NSDL की वेबसाइट पर इस पेज पर जाएं।
बॉटम तक स्क्रॉल करें और Apply for a new PAN Card के ड्रॉप डाउन मेन्यू में Individual सेलेक्ट करें। फिर Select करें।
अब आप फॉर्म भरना शुरू कर सकते हैं। अगर आपको कोई गलत लगता है तो इस पेज पर जाकर फॉर्म भरने की गाइडलाइन को पढ़ सकते हैं।
पहला फील्ड AO Code है जिसे आप यहां खोज सकते हैं। आप इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के हेल्पलाइन नंबर 18001801961 पर कॉल करके अपने AO code के बारे में जान सकते हैं।
Name, Gender, Address जैसे फील्ड को भरने में आपको परेशानी नहीं आनी चाहिए। हां, जिन-जिन डॉक्यूमेंट को आप सब्मिट करने वाले हैं उन्हें चुनते वक्त खास ख्याल रखें। आप प्वाइंट 15 पर बने ड्रॉप डाउन मेन्यू में फॉर्म चुन सकते हैं।
FAQ
Qns-1: पैन कार्ड बनाने के लिए क्या करें?
Ans:- आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, ड्राइविंग लायसेंस, पासपोर्ट, फोटो लगा राशन कार्ड, हथियार का लायसेंस, आवेदक का फोटोयुक्त पेंशनर कार्ड, केंद्र सरकार स्वास्थ्य सेवा योजना का कार्ड इनमें से किसी एक दस्तावेज की प्रतिलिपि (Xerox) Pan Card बनवाने के लिए|
Qns-2: पैन कार्ड कहाँ बनता है?
Ans:- आपको पैन आवेदन फॉर्म पैन केंद्र में मिल जाएगा। इसके अलावा, आप TIN NSDL की Website से Pan Apply फॉर्म फॉर्म 49A और फॉर्म 49AA डाउनलोड कर सकते हैं।
Qns-3: पैन कार्ड बनने में कितने दिन लगते हैं?
Ans:- आम तौर पर आवेदन को संसाधित करने और पैन कार्ड भेजने के लिए 15 दिन की आवश्यकता होती है,
